सोलन। अर्की पुलिस थाना क्षेत्र के कंधर गांव निवासी एक मनरेगा श्रमिक की पंचायत घर की सीढ़ियां तोड़ते समय मलबे में दब जाने से आई चोटों के कारण मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंधर गांव निवासी 66 वर्षीय रोशन लाल मनरेगा के तहत गांव में होने वाले सार्वजनिक निर्माण कार्यों में हिस्सा लेते थे। सोमवार को वे पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य में शामिल थे। दोपहर बाद जब वे काम कर रहे थे तो पंचायत भवन की सीढ़ी टूट गई।
रोशनलाल नीचे गिरे और उनके ऊपर सीढ़ी का मलबा गिर गया। इससे उनके सिर, मुंह बाजू व पीठ पर चोटें आई। उनके घायल होने की खबर बेटे चुन्नी लाल को मिली तो वह उन्हें लेकर शालूघाट के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स बिलासुपर के लिए रेफिर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने प्राण त्याग दिए।
एम्स से उनकी मौत की सूचना पर अर्की पुलिस थाने की टीम वहां पहुंची। वे शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के साथ उपस्थित मृतक के पुत्र चुन्नी लाल व साले राजकुमार ने उनके निधन को लेकर किसी पर कोई संदेह नहीं जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment