हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ विवेचक ने मुकदमे में धारा 109 बीएनएस को कम कर 110 बीएनएस लगाने के लिए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।
कोर्ट ने चैंपियन को न्यायिक हिरासत में रोशनाबाद जिला जेल भेज दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को जिला अस्पताल से एंबुलेंस में रोशनाबाद कचहरी में पेशी पर लाया गया।
इससे पहले जिला जेल में निरुद्ध चैंपियन को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


No comments:
Post a Comment