रानीपोखरी। हरिद्वार जिले की एक युवती को घुमाने के बहाने एक व्यक्ति रानीपोखरी थाना क्षेत्र के सूर्यधार के एक रिजॉर्ट में ले आया। यहां युवती से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बाथरूम में बंद कर दिया, यहीं से युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रानीपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बाथरूम से बाहर निकाला। युवक को भी रिजार्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। युवक भी हरिद्वार के ज्वालापुर का ही रहने वाला है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार के मुताबिक यह घटना बुधवार की है। आरोपी ज्वालापुर हरिद्वार क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती को लेकर रानीपोखरी स्थित एक रिजॉर्ट में पहुंचा था। आरोप है कि यहां युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है। इसके बाद उसने युवती को बाथरूम में बंद कर दिया।
पुलिस युवती की कॉल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिजार्ट पर पहुंची जहां बाथरूम में बंद युवती को मुक्त कराया गया। घटनास्थल से ज्वालापुर के सुभाषनगर क्षेत्र की गली नंबर एक निवासी आदित्य गिरि को गिरफ्तार किया गया। बाद में युवती के परिजनों को भी रानीपोखरी बुलाया गया और युवती को उनके सुपुर्द किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि थाने में पुलिस को बुधवार शाम करीब 4.38 पर सूचना मिली की सूर्यधार मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला बाथरूम में बंद थी। युवती को मुक्त कराने के बाद महिला उपनिरीक्षक ने पीड़िता से जानकारी ली तो उसने बताया कि आरोपित और उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आदित्य गिरि से हुई थी। बुधवार को वह उसे हरिद्वार घुमाने के बहाने रानीपोखरी के सूर्यधार मार्ग स्थित रिसॉर्ट में लाया और यहां रिसॉर्ट के कमरे में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। जहां से उसने पुलिस को फोन किया।


No comments:
Post a Comment