मिल्कीपुर पर लहराया भगवा,दिल्ली का स्कोर भी देखें, खबर की अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 8, 2025

मिल्कीपुर पर लहराया भगवा,दिल्ली का स्कोर भी देखें, खबर की अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें










मिल्कीपुर पर लहराया भगवा, देखें राउंड दर राउंड वोट
मिल्कीपुर। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी ने जीत लिया है। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने इस सीट पर शानदार जीत हासिल की है। चंद्रभानु पासवान  ने समाजवादी पार्टी  के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61,000 से अधिक मतों से हराया है।  31वें दौर की वोटों की गिनती के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए। जिसके साथ ही इस सीट पर कमल खिल गया है।
बता दें मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया था।

मिल्‍कीपुर स्‍कोर...
राउंड अपडेट
राउंड-1 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (3995 वोट से)
राउंड-2 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (6217 वोट से)
राउंड-3 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (10,170 वोट से)
राउंड-4 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (11,635 वोट से)
राउंड-5 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (14265 वोट से)
राउंड-6 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (17192 वोट से)
राउंड-7 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (18680 वोट से)
राउंड-8 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (22078 वोट से)
राउंड-9 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (25, 378 वोट से)
राउंड-10 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (28,605वोट से)
राउंड-11 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे 31,093 वोट से
राउंड-12 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 34507 वोटों से आगे 
राउंड-13 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 36864 वोटों से आगे 
राउंड-14 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 37789 वोटों से आगे 
राउंड-15 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  39215 वोटों से आगे
राउंड-16 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 40,550 वोटों से आगे
राउंड-17 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 42,071 वोटों से आगे
राउंड-18 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  43010 वोट से आगे
राउंड-19 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  44010 वोट से आगे
राउंड-20 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  48060 वोट से आगे
राउंड-21 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  करीब 50000 वोट से आगे
राउंड-22 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 51752 वोट से आगे
राउंड-23 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 53929 वोट से आगे
राउंड-24 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान लगभग 55000 अधिक वोट से आगे
राउंड-25 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 57016 वोट से आगे
राउंड-26 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 57986 वोट से आगे
राउंड-27 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 59084 वोट से आगे
राउंड-28 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 60297 वोट से आगे
राउंड-29 बीजेपी के चंद्र  भानु पासवान 61227 वोट से आगे
राउंड-30 बीजेपी के चंद्र  भानु पासवान 61713 वोट से आगे
राउंड-31 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान ने 146397 वोटों से जीता चुनाव

04:11PM
वितेजाओं की सूची
नई दिल्ली। मटियाला से भाजपा के संदीप सेहरावत,नजफगढ़ से भाजपा की नीलम पहलवान,बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत,छतरपुर से भाजपा के करतार सिंह तंवर, देवली से आप के प्रेम चौहान, संगमविहार से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी, तुगलकाबाद से आप के सहीराम, बदरपुर से आप के राम सिंह नेता जी, पालम से भाजपा के कुलदीप सोलंकी,राजिंदर नगर से भाजपा के उमंग बजाज,आरके पुरम से भाजपा के अनिल कुमार शर्मा, अंबेडकर  नगर से आप के अजय दत्त, ग्रेटर कैलाश से भाजपा की शिखा राय, करोलबाग से आप के विशेष रवि, पटेल नगर से आप के प्रवेश रत्न, मोती नगर से भाजपा के हरीश खुराना, मादीपुर से भाजपा के कैलाश गंगवाल, हरिनगर से बीजेपी के श्याम शर्मा, तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह, जनकपुरी से भाजपा के आशीष सूद, द्वारिका से भाजपा के पद्युम्न सिंह राजपूत, तिमारपुर से भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री, मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय, उत्तमनगर से बीजेपी के पवन शर्मा, बुराड़ी से आप के संजीव झा, विकासपुर से बीजेपी के पंकज कुमार सिंह, महरौली से बीजेपी के गजेंद्र यादव और ओखला से आप के अमानत उल्लाह खान विजयी घोषित किये जा चुके हैं।   

03:56PM
वितेजाओं की सूची
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी से भाजपा के रविकांत विजयी।लक्ष्मीनगर से भाजपा के अभ्य वर्मा ने बाजी मारी। कृष्णा नगर से भाजपा के अनिल गोयल, गंधी नगर से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली, शाहदरा से बीजेपी के संजय गोयल,रोहिताश नगर से बीजेपी के जितेंद्र महाजन, सीमापुरी से आप के वीर सिंह धींगान, सीलमपुर से आप के चौघरी जुबैर अहमद,घोंडा से भाजपा के अजय महावर, बाबरपुर से आप के गोपाल राय, गोकुलपुर से आप के सुरेंद्र कुमार, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा,आदर्शनगर से बीजेपी के राजकुमार भाटिया, शालिमारबाग से भाजपा की रेखा गुप्ता, शकूर बस्ती से भाजपा के करनैल सिंह,त्रिनगर से भाजपा तिलक राम गुप्ता,बजीरपुर से बीजेपी की पूनम शर्मा,बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन, नरेला से भाजपा के राजकुमार खत्री,बदली से भाजपा के अहिर दीपक चौधरी, बजीरपुर से भाजपा की पूनम शर्मा, मॉडल टाउन से भाजपा के अशोक गोयल, सदर से आप के सोमदत्त, चांदनी चौक से आप के पुनर्दीप सिंह सावनी उर्फ सैबी, मटिया महल से आप के आले मोहम्मद इकबाल, हरठाला से भाजपा के कुलवंत राणा, बवाना से भाजपा के ही रविंद्र इंद्राज सिंह, मुंडका से भाजपा के गजेंद्र द्राल, किरारी से आप के अनिल झा,सुल्तानपुर से आप के मुकेश कुमार अहलावत, नागलोई जाट से भाजपा के मनोज कुमार शौकीन, मंगोलपुरी से भाजपा के राजकुमार चौहान, रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता विजयी घोषित किये जा चुके हैं। 

01:04 PM
ब्रेकिंग : सीएम आतिशी सिंह चुनाव जीतीं
दिल्ली के निवर्तमान सीएम आतिशी सिंह कालका जी सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधुड़ी को हराया है।
12:54PM
ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे
केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं। यहां कुल 13 राउंड में मतगणना हुई ।उन्हें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उन्हें कराया। 
12:47PM
केजरीवाल की हार भी लगभग तय
नई दिल्ली। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार के नजदीक पहुंच गए हैं। वे 11वें राउंड की मतगणना के बाद लगीाग तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कुल 13 राउंड में मतगणना होगी। इसलिए उनकी हार अब निश्चित मानी जा रही है।  

12:41 PM
आप के अवध ओझा भी चुनाव हारे
नई दिल्ली। पटपड़ गज सीट से आम आदमी पार्टी के अवध अेझा भाजपा के  रविंद्र नेगी से चुनाव हार गए हैं। उन्हें नेगी ने 28 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। 


12:34 PM
दिल्ली उपचुनाव : अब तक
कस्बूरबा नगर से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए हैं। कोंडली सीट से आप के कुलदीप कुमार जीते। राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव जीते। त्रिनगर सीट से भाजपा के तिलक राम गुप्ता चुनाव जीत गए हैं। विश्वास नगर सीट भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा जीत गए हैं। दिल्ली कैंट से आप के वीरेंद्र कादियान चुनाव जीत गए हैं। 


12:25 PM
 ब्रेकिंग : जंगपुरा सीट से हारे मनीष सिसौदिया
 जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं.  बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है. इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।

सबसे बड़ा अंतर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट का
नई दिल्ली। मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट पूरे दिल्ली चुनाव में सबसे बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।  आठ राउंड की गिनती के बाद मोहन सिंह बिष्ट 41 हजार 34 वोटों से आगे चल रहे हैं। 


मिल्कीपुर उपचुनाव : बीजेपी 10 हजार वोटों से आगे
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के तीसरे राउंड की काउंटिंग में बीजेपी 10 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही है। मतगणना मिल्‍कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। कई राउंड में काउंटिंग होगी और परिणाम दोपहर तक आने की उम्‍मीद है। मिल्कीपुर सीट से वैसे तो 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी अजीत प्रसाद के बीच है। अजीत प्रसाद इस सीट से पूर्व विधायक रहे अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है।


11:09 AM
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर पिछड़े केजरीवाल
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल काफी देर तक पीछे चल रहे थे, लेकिन काउंटिंग के दूसरे घंटे में उन्होंने बढ़त बनाई। वहीं अभी थोड़ी देर पहले मिले अपडेट में केजरीवाल फिर से पिछड़ गए हैं, नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल और परवेश वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नई दिल्ली सीट पर छठे राउंड में केजरीवाल पीछे हो गए हैं। 300 वोटों से प्रवेश वर्मा आगे निकल गए हैं।

10:33 AM 
जंगपुरा में अब मनीष सिसोदिया निकले आगे
नई दिल्ली। दिल्ली की जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया पहले घंटे में पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वो आगे निकल गए हैंफ जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया दो राउंड की गिनती के बाद 1800 वोटों से बढ़त बनाई है। आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं।
नजफगढ़ से बीजेपी 4383 वोटों से आगे है। मटियाला सीट से बीजेपी 2862 वोटों से आगे है। उत्तमनगर से बीजेपी 2223 वोटों से आगे है। द्वारका सीट से बीजेपी 1257 वोटों से आगे है।




10:09 AM
भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के नजदीक, केजरीवाल कुछ वोटों से आगे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों को बीजेपी को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था।

 थोड़ी देर बाद ही आप ने भी खाता खोला। वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद भी भाजपा ने अपना गियर बदला। अभी एक घंटे की गिनती से आए रुझान की बात करें तो भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप 30 सीटों पर आगे चल रही है। 

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। थोड़ी देर पहले उन्होंने बढ़त बनाई है। हालांकि अभी भी केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जंगपुरा सीट से मनीष सिसौदिया 1000 वोटो से पीछे चल रहे हैं। तो कालका जी में सीएम आतिशी सहित आप के कई बडे़ चेहरे पीछे चल रहे हैं।

रुझानों के अनुसार भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आती नजर आ रही है। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है। जो अब सही साबित होती नजर आ रही है। 
9:20Am
मिल्की पुर सीट पर भाजपा आगे
यूपी के मिल्कीपुर सीट पर दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले। सपा को 4666 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले हैं।  पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले, सपा को 2091 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 198 वोट मिले हैं। 


नई दिल्ली। 
9:13 AM
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली 74 वोटों से पीछे
9:10 AM 
भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है'
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है...भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।"
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।



नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक नतीजों में भाजपा आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा और आप के तमाम बड़े नाम आगे—पीछे हो रहे हैं। 

फिलहाल कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। मनीष सिसौदिया, आतिशी, गोपाल राय, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, अमानउल्लाह खान व अवध ओझा के वोटों का रूझान आगे पीछे होता दिखाई दे रहा है। 

हालांकि भाजपा खेमा शुरुआती रूझानों के बाद खुश नौ बजकर 9 मिनट पर भाजपा 35 और आम आदमी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है।   

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta