उफ...केरल से हार कर रजत पर संतोष, लेकिन दिल जीत ले गए उत्तराखंड के फुटबालर - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 8, 2025

उफ...केरल से हार कर रजत पर संतोष, लेकिन दिल जीत ले गए उत्तराखंड के फुटबालर

फाइनल मुकाबला जीतने के बाद खुशी व्यक्त करते केरल के खिलाड़ी

हल्द्वानी। 38 वें राष्ट्रीय खेल में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के स्टैंड से दर्शक उत्तराखंड और केरल के मध्य चल रहे मैच के रोमांच में रहे इन सब के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, लेकिन बेहतर प्रदर्शन केरल की फुटबॉल टीम ने कर उसने एक जीरो से जीत दर्ज की इन सब के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लगातार डिफेंस में रहते हुए केरल को पराजित करने का प्रयास तो किया लेकिन सही समय पर विफल होने के चलते उत्तराखंड फुटबॉल की टीम यह मैच हार तो जरूर गई लेकिन उसने खचाखच भरे स्टेडियम में लोगों का दिल जीत लिया।

उत्तराखंड की टीम अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी गोल नहीं कर पाई लास्ट मोमेंट पर टीम ने प्रयास भी किया लेकिन अंत में उत्तराखंड की टीम केरल से एक गोल से फाइनल मैच हार गई लेकिन लगातार उत्तराखंड के खिलाड़ियों के डिफेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।।

38वें राष्ट्रीय खेल के फुटबॉल मुकाबलों का समापन मंगलवार को हुआ, जहां पुरुष वर्ग का फाइनल और कांस्य पदक मैच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हल्द्वानी में खेले गए। इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए 12,000 से अधिक दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे।


फाइनल मुकाबला केरल और उत्तराखंड के बीच हुआ, जहां पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में 53वें मिनट में केरल के गोकुल एस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि, केरल के लिए स्थिति तब मुश्किल हो गई जब उनके खिलाड़ी सफवान एम को 75वें मिनट में रेड कार्ड मिला, जिससे केरल को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद, केरल की डिफेंस ने उत्तराखंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और 1-0 की जीत के साथ केरल ने 38वें राष्ट्रीय खेल में फुटबॉल का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

कांस्य पदक के लिए दिल्ली और असम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दिल्ली के महीप अधिकारी ने 20वें मिनट में पहला गोल दागा, जिसके बाद 44वें मिनट में जासनबोक बुफ़हांग ने दूसरा गोल कर दिल्ली को 2-0 की मज़बूत बढ़त दिला दी।

हालांकि, असम ने भी हार नहीं मानी और पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2′) में अक्रंग नाज़ारी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में दिल्ली के आदित्य अधिकारी ने 72वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को फिर से 3-1 की बढ़त दिलाई। असम के ज्वंगबला ब्रह्मा ने 82वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 किया, लेकिन मैच के अंतिम लम्हों में (90+6′) आदित्य अधिकारी ने अपना दूसरा और दिल्ली के लिए चौथा गोल कर 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के साथ दिल्ली ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि असम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta