ब्रेकिंग : जौलीग्रांट के होटल में युवती ने लगाई फांसी - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 8, 2025

ब्रेकिंग : जौलीग्रांट के होटल में युवती ने लगाई फांसी


जौलीग्रांट(देहरादून)। डोईवाला के जॉलीग्रांट स्थित होटल में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को होटल प्रबंधन से सूचना मिली कि 24 वर्षीय प्रशांत कुमार पटेल और एक युवती 6 फरवरी की रात होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। 

अगले दिन सुबह दोनों होटल से चेक-आउट कर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवती वापस लौटी और अपने छूटे हुए सामान का हवाला देते हुए दोबारा कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें युवती और प्रशांत कुमार पटेल को एक साथ होटल में आते और सुबह चेक-आउट करते देखा गया। फुटेज के मुताबिक, युवती अकेले होटल लौटी थी और उसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति के होटल में आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। 

इस मामले में प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके परिजनों ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और मृतका के पिता के बेंगलुरु से देहरादून पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta