उत्तराखंड: शराब पार्टी के दौरान श्रमिक की हत्या, शव को खेत में फेंका, दो गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 8, 2025

उत्तराखंड: शराब पार्टी के दौरान श्रमिक की हत्या, शव को खेत में फेंका, दो गिरफ्तार



द्वाराहाट। अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित के नायल गांव में शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद एक बिहारी श्रमिक की हत्या की खबर आ रही है। हत्या के बाद रत को ही दो आरोपी शव को खेत में फेंक आए। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद हो गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट नगर से 18 किमी दूर नायल गांव में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले मजदूर एक मकान में रहते थे। मृतक बेचू आलम अंसारी और आरोपी रमाकांत कुमार व भुवन ठाकुर तीनों ही बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

गुरुवार रात तीनों मजदूरों ने शराब पी व मुर्गा पार्टी की थी। इसी दौरान मीट को लेकर बेचू आलम और रमाकांत के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रमाकांत ने पास में रखे लोहे के पाइप से बेचू के सिर पर कई वार किए। इससे बेचू का माथा फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी भुवन ठाकुर ने घबराकर पास के एक घर में मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब तक वह वापस लौटा तब तक रमाकांत का नशा कुछ हद तक उतर चुका था। दोनों ने घबराहट में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और पास के खेत में छोड़ आए। सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और शव बरामद कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta