सोलन। घर से सत्संग के लिए निकली कक्षा दस की एक छात्रा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह घर पर बिना किसी को बताए एक मित्र के पास शाहजहांपुर चली गई थी।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को एक महिला ने सोलन के महिला पुलिस थाने में अपनी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 16 साल की उनकी बेटी घर से सत्संग के लिये गई थी परन्तु वापिस नहीं लौटी।
उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की हर जगह तलाश की परन्तु कोई पता नहीं चल सका, मजबूरी में वह महिला पुलिस थाने में मदद की गुहार लेकर पहुंची। इस मामले की जांच के दौरान महिला पुलिस थाना सोलन तथा जिला की साईबर टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिगा की तलाश हेतु तकनीकी डिटेल का गहनतापुर्वक विश्लेषण किया गया।
10 फरवरी को गुमशुदा नाबालिग को उत्तर प्रदेश के शाहजांहपुर से बरामद करके सुरक्षित इसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है । एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि यह लड़की घर में बिना किसी को बतलाये अपनी एक मित्र के पास शाहजांहपुर चली गई थी। इस मामले में आगामी जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment