धर्मशाला। कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत मुल्थान गांव में बादल फटने से नुकसान हो गया है। बादल फटने के बाद अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा व पानी आने से नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे मलबा रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। मलबे की वजह से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घरों व अस्पताल परिसर में भी मलबा घुस गया। वहीं धर्मशाला में भारी बारिश के कारण मनूणी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से खनियारा में तीन टिपर और एक जेसीबी फंस गई।
लगातार जारी भारी बारिश के कारण धर्मशाला के आसपास की खड्डों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है। नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से मांझी खड्ड पर काम कर रही पोकलैन मशीन पानी के बीच फंस गई। गगल के पास बन रहे आईटी पार्क के लिए पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन काफी समय तक यहां फंसी रही।


No comments:
Post a Comment