महाशिवरात्रि: ठंडाई पीने से दो दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, चिकित्सालय पहुंचे - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 27, 2025

महाशिवरात्रि: ठंडाई पीने से दो दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, चिकित्सालय पहुंचे


कोटद्वार। महाशिवरात्रि पर्व पर भांग की ठंडाई पीने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई। पीड़ितों को बेस अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र नेगी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल भी जाना।

बुधवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में भांग क ठंडाई का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।

बुधवार शिवरात्रि पर्व की वजह से अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। 

वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta