श्रीनगर: अलकनंदा में डूबे बिहार निवासी श्रीनगर विवि के तीन छात्र, दो की मौत, एक को बचाया - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 27, 2025

श्रीनगर: अलकनंदा में डूबे बिहार निवासी श्रीनगर विवि के तीन छात्र, दो की मौत, एक को बचाया


श्रीनगर गढ़वाल। बुधवार को अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विवि से बीटेक कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र को स्थानीय लोगों व एसडीआरफ ने सकुशल  गंगा से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीनों छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे।  

बुधवार को चौरास पुलिस के पास अलकनंदा नदी में तीन युवक नहानेके लिए उतरे थे। लेकिन कुछ ही देर में वे डूबने लगे। इनमें से एक को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन दो का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी एसडीआरएफ को दी गई। 

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक आशीष तोपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल पीएसी, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। संयुक्त प्रयासों से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 

टीम द्वारा दोनों युवकों के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक छात्रों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर निवासी बीस वर्षीय आयुषराज व यहीं के 19 वर्षीय हर्षराज कौशिक के रूप में हुई। तीनों ही छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के थे और गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta