उत्तराखंड: होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 5, 2025

उत्तराखंड: होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार


हरिद्वार। सिडकुल के एक होटल में छापा मारकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से एक होटल संचालक, तीन ग्राहकों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार हो गए।

 पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिडकुल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मंगलवार की रात सूचना मिली कि सिडकुल के महादेवपुरम फेस-2 में अनंत होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। 

इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। जहां से होटल संचालक मुजफ्फरनगर के जनकपुरी निवासी जानी कुमार  को पकड़ा गया।

पुलिस ने होटल में एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा। 

हालांकि इस मामले का देह व्यापार से कोई संबंध नहीं था। इसलिए पुलिस ने इस जोड़े को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta