नेशनल गेम्स : रोमांचक मैचों के बाद केरल और उत्तराखंड फाइनल में - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 5, 2025

नेशनल गेम्स : रोमांचक मैचों के बाद केरल और उत्तराखंड फाइनल में


हल्द्वानी। बुधवार 5 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में आज फुटबाल के दो मैचों में रोमांच का चरम देखने को मिला।

असम और केरला के मध्य पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में बराबर पर रही इसके उपरांत पेनल्टी शूटआउट में केरला ने 3-2 से विजय होकर फाइनल में प्रवेश किया।

सायं में दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तराखंड और दिल्ली के मध्य खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रही। इसके उपरांत पेनल्टी शूटआउट लिए गए जिसमें उत्तराखंड ने पांचों पेनल्टी शूटआउट गोल में परिवर्तित कर 5-3 से विजय होकर उत्तराखंड फाइनल पहुंची।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta