आगरा। पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'प्लीज मर्दों की सोचो, बेचारे बहुत अकेले हैं...'। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी । अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मानव शर्मा का 6.57 मिनट का सुसाइडल वीडियो वायरल हो रहा है। गले में फंदा और आंख में आंसुओं के सैलाब के साथ मानव ने पत्नी से मिला वो दर्द बयां किया, जो वे शादी के बाद से झेलते आ रहे थे। मानव ने सबसे पहले द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन का जिक्र किया। सिस्टम से अपील करते हुए कहा प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। रोते हुए कहा कि कानून में युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है, नहीं तो कोई बचेगा ही नहीं, जिस पर इल्जाम लगा सको।
भावुक हुए मानव ने कहा कि 'मैं अपना बता देता हूं…सबका सेम है। इसके बाद पत्नी के चरित्र पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।'
वे आगे कहते हैं कि 'पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…मेरे जाते ही सबकुछ ठीक हो जाएगा, मुझे जाने दो। मैं कल्पना कर रहा हूं, कैसे मरते हैं। मैंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद मानव ने अपनी कटी हुई कलाई दिखाई।
वीडियो के अंत में मानव ने कहा कि 'चलो ठीक है, प्लीज आउट, कोई फर्क नहीं पड़ता है, तुम्हारा लॉ आर्डर…तुम्हारा लॉ आर्डर। जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है, मेरे मां-बाप को बिल्कुल टच मत करना। इसी के साथ मानव शर्मा का सुसाइडल वीडियो समाप्त हो जाता है।


No comments:
Post a Comment