विकासनगर। लक्ष्मणपुर में रहने वाले दो नशेड़ी भाइयों ने पहले तो अपने ही घर से गहने चुराए और बाद में बहन की शिकायत पर जब पुलिस को दोनों को पकड़ कर पुलिस चौकी पहुंचाया तो एक ने साथ लाए गए ब्लेड से अपने गले की नस काट ली जबकि दूसरे ने हाथ की नस काट ली। दोनों को लहू लुहान हालत में विकासनगर के चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामल की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुर विासी एक युवती ने पुलिस चौकी में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई सन्नी और ऋतिक ने उसके घर से सोने के कुंडल व चालीस हजार रुपये की नकदी चुरा ली है। यह घटना शनिवार सुबह पांच बजे की बताई गई। दोनों नशे के आदी बताए गए थे।
पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया और बाजार पुलिस चौकी की टीम सनी व ऋतिक को पकड़ कर चौकी ले आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर ही रही थी कि ऋतिक ने छिपा कर रखा गया ब्लेड निकाला और अपने गले पर फेर दिया। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले सन्नी ने भी छिपाया गया ब्लेड निकाल कर अपने हाथ की कलाई पर वार कर दिया। दोनों कुछ ही पल में लहू लुहान हो गए।
यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्हें तुरंत विकास नगर के सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्रामिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों के शरीर पर इससे पहले भी ब्लेड के कई निशान देखे गए हैं।
उनकी बहन रेणू के अनुसार ऋतिक और सन्नी दोनों ही नशे के आदी है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वे चोरियां भी करते रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने शरीर की नसों को ब्लेड से काटने का प्रयास किया था। फिलहाल दोनों को उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment