शिमला: चिट्टा तस्करी में तहसील कल्याण अधिकारी व महिला वकील पर कसा पुलिस का शिकंजा - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 23, 2025

शिमला: चिट्टा तस्करी में तहसील कल्याण अधिकारी व महिला वकील पर कसा पुलिस का शिकंजा


शिमला। चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील अब कानून के शिकंजो में फंसते जा रहे हैं। चिट्टा तस्कर के बैंक खातों के साथ इन लोगों के लेनदेन के सबूत मिले हैं। अब तक की पुलिस जांच में साफ हो गया है कि दोनों चिट्टे की तसकरी में शामिल थे। पुलिस के अनुसार तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान ने अपनी परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल भी चिट्टा तस्करी की रकम के लेनदेन में किया।

चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वे नशे की लत के चलते गिरोह के मुख्य तस्कर संदीप शाह के संपर्क में आए थे। इसके बाद तो उन्होंने अपना खर्चा चलाने के लिए चिट्टे को बेचने का काम भी शुरू कर दिया।  प्रारंभिक जांच में शाह के बेंक खातों को खंगाला गया तो उसमें तहसील कल्याण अधिकारी व एक महिला वकील की संलिप्तता से पर्दा उठा। अभी तक पुलिस ने शाह के उसके बैंक खातों के पिछले दह महीने का रिकॉर्ड ही खंगाला है। अब पुलिस के इससे पूराने रिकार्ड जांचने की आवश्यकता भी महसूस हो रही है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाह ने जिले में नशा तस्करी का ऐसा माॅडल तैयार किया था, जिसमें युवाओं के साथ ही कई कर्मचारी, अधिकारी भी शामिल थे। अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस कर्मचारी, तहसील कल्याण अधिकारी, महिला वकील और बेरोजगार युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह से 400 के करीब लोग जुड़े हुए हैं। जिनका शाह के साथ लगातार लेनदेन चलता था।

संदीप शाह गिरोह ने चिट्टे का नशा फैलाकर जिले की युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। इसके बाद उन्होंने आगे नशे की सप्लाई भी की है। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे। इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta