किच्छा। किच्छा कोतवाली अंतरगत पुलभट्टा पुलिस की टीम ने लापता युवक बंटी का शव बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया । यहीं नहीं जिस पाटल से बंटी की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि बंटी की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके अपने ही खास दोस्त थे।
दरअसल सुतइया गांव निवासी बंटी की मां ने उसके लापता होने की सूचना दो दिन पहले दर्ज कराई थी। उका कहना था कि वे वे महाकुंभ में स्नान को गई थीं। जब वे धर्मयात्रा पर निकली थीं तब उनका 30 वर्षीय बेटा बंटी अपनी पत्नी के साथ घर पर ही था लेकिन मंगलवार को जब वे प्रयागराज से लौटीं तो पता चला कि नौ फरवरी की शाम से लापता है। सभी रिश्तेदारों के घर पर तलाश करने के बाद आखिरकार वे पुलिस के दरवाजे पर मदद की गुहार लेकर पहुंचीं। बंटी की मां ने यह भी बताया था कि बंटी अधिकांश समय अपने तीन दोस्तों विपिन, सूरज और विशाल के साथ ही रहता था।
पुलिस ने इसी जानकारी को जांच का पहला सुराग बनाया तीनों दोस्तों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की गई तो थोड़ी सी सख्ती के सामने ही वे टूट गए। उन्होंने बता दिया कि उन्होंने ही गांव के बाहर एक हवेली में बंटी की पाटल से कूच कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बंटी का शव बरामद कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया।
तीनों हत्यारोपियों ने पुलिस को जानकारी दी कि किच्छा के सतुइया में तीन दिन से लापता बंटी की हत्या उसके तीन दोस्तों ने चोरी के चावल के कट्टे को बेचने से मिले रुपये नहीं मिलने पर की थी। बंटी और तीन हत्यारोपी विपिन, सूरज और विशाल एक ही गांव के रहने वाले थे और नशा करते थे।
नौ फरवरी की रात चारों ने गांव में एक खंडहर में नशा किया था। इसके बाद रुपये नहीं मिलने पर तीनों ने पाटल से कई वार कर बंटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पाटल और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।


No comments:
Post a Comment