अल्मोड़ा : भतरौंजखान पुलिस ने दो स्कूटी सवारों से बरामद किया ढाई लाख का गांजा - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 12, 2025

अल्मोड़ा : भतरौंजखान पुलिस ने दो स्कूटी सवारों से बरामद किया ढाई लाख का गांजा



अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने मुरादाबाद व सोनीपत निवासी दो व्यक्तियों  के पास से 10 किलो से ज्यादा गांज बरामद करने में सफलता हासिल की है। दोनों को आज अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार भतरौजखान पुलिस थाने में तैनात अपर उप निरीक्षक धमेंद्र कुमार, अपनी  टीम हेड कांस्टेबल श्रवण सैन, शमीम अहमद, नारायण सिंह व कांस्टेबल व चालक आशीष कुमार के साथ शनिवार की पूर्वाहृन लगभग साढ़े 11 बजे क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। 

इस दौरान पुलिस टीम ने  नवोदय विद्यालय चौनलिया से 400 मीटर पहले भिकियासैंण रोड पर UK15D-6239 स्कूटी को रोककर सकूटी में सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार पहले  व्यक्ति ने स्कूटी को रोक कर बैक किया ओर तेजी से उल्टी दिशा में भगाने लगा। 

पुलिस की  टीम भी उसके पीछे लग गई। कुछ आगे जाकर स्कूटी स्लिप हो गई। स्कूटी सड़क पर गिरी तो उसमें रखा एक सफेद रंग का कट्टा भी नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की गई तो पहले ने अपना परिचय मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के अंतरगत आने वाले काशीराम नगर निवासी 

50 वर्षीय नेपाल सिंह व दूसरे ने अपना परिचय हरियाणा के सिटी सोनीपत थाने के अंतरगत ओ वाले कालूपुर निवासी 37 वर्षीय दीपक पांचाल के रूप में दिया। पुलिस टीम ने उनसे पूछाकि कट्टे में क्या ले जा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि कट्टे में कुछ कपड़े हैं। इस पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और कट्टे का मुंह खोल दिया गया। 

कट्टे के भीतर से 10.035 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी को सीज  कर दिया गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि  दोनों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा मुरादाबाद ले जाने के फिराक में थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये। 

बरामद गांजे की कीमत ढाई लाख से ज्यादा बताई जा रही है। नेपाल सिंह इससे पहले पौड़ी के सतपुली थाने की पुलिस टीम द्वारा नशे के सामान की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दीपक पांचाल खिलाफ हरियाणा के बहादुरगढ़ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta