हल्द्वानी। बरेली से घूमने के लिए नैनीताल जा रहे चालक समेत चार युवकों की कार ज्योलीकोट में नैना गांव से आगे खाई जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को गंभीर अवस्था में नैनीताल के बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 11—12 जनवरी की आधीरात के जब वैगनआर यूपी 25 डीडी 4750 ज्योलीकोट के नैना गांव के पास से गुजर रही थी तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना की जानकारी डायल 112 को मिली और वहां से पुलिस चौकी ज्योलीकोट को जानकारी मिली।
दिक्कत यह थी खाई मेंगिरे घायलों में से एक ने 112 को नंबर तो मिला दिया लेकिन वह घटना स्थल की सही लोकेशन नहीं दे पा रहा था। ज्योलीकोट और तल्लीताल थाने की टीम नैनागांव के आसपास की सड़क पर हादसे के निशान ढूंढते हुए घटना स्थला पर पहुंची। इसके बाद 2 घायलों को त्वरित कार्रवाई कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।
शेष दो घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108 के दो वाहनों की मदद से बीडी पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। बताया गया है कि हादसा ग्रस्त वाहन में सब्जी मंडी बरेली निवासी 42 वर्षीय चालक आलोक सक्सेना सहित चार लोग सवार थे।
सभी को बीडी पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक बरेली के बड़ा बजार मोहल्ला खननू निवासी 26 वर्षीय मौजूम को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन सवार चारों शामिल हैं।
पुलिस की टीम में तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, एसआई अविनाश मौर्य,सतीश उपाध्याय,कांस्टेबल मलकीत कंबोज, चनी राम, होमगार्ड मोहित कैड़ा व पीआरडी विपिन चंद्र के अलावा राजस्व टीम, फायर सर्विस, एसडीआरफ़,108 टीम ने भी रेस्क्यू आपरेशन में मदद की।


No comments:
Post a Comment