सोलन। मंडी निवासी ट्रक मालिक से हिमाचल हरियाणा सीमा पर नकदी व ट्रक की चाबियां लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद शेष तीनों आरोपियों की शिनाख्त तो ही ही वारदात में प्रयाग की गई दो बाइकों को भी बरामद कर लिया।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंडी के करसोग निवासी हिमेन्द्र कुमार ने परवाणू पुलिस थाने में दी गई तहरीर में 15 जनवरी को बताया था कि वह अपने अपने ट्रक संख्या एचपी 07ई-5768 को लेकर तत्तापानी से हरियाणा के कालका स्थित चरनियां में ईंटें खरीदने के लिए जा रहे थे, तो दिन में सवा बारह बजे के लगभग जब यह टिपरा के नजदीक हिमाचल की सीमा में लघुशंका के लिए रूके।
इसी दौरान अचानक 2 लडके पहले एक बाईक नं.एचआर 49के-9706 पर सवार होकर उनके पास पहुंचे। देखते ही देखते इसी समय सड़क के किनारे अपनी बाइक के साथ खड़े दो अन्य लड़के भी इनके ट्रक के पास आ गए । इनमें से दो लड़कों ने हिमेंद्र को धक्का मारकर पकड़ लिया व अन्य दो ने गाडी के अन्दर रखे इनके पर्स से 12,400 रुपये निकाल लिए। इसबीच युवकों ने ट्रक की चाबी भी निकाल ली और साथ ले गए।
हिमेंद्र की शिकायत पर परवाणू पुलिस थाने में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे हुये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चैक किया तथा सम्भावित स्थलों पर आरोपियों की धरपकड़ के लिये दबिश दी ।
इसी दौरान वारदात में संलिप्त एक आरोपी कालका के टिब्बी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय पारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे 16 जनवरी को कालका के सीताराम खेड़ा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में उपयोग की गई दोनों मोटर साइकिलों एचआर 49के-9706 व एचआर 49जी-3559 को भी जब्त कर लिया गया है ।
जांच के दौरान पाया गया है कि यह दोनों मोटर साइकिलें इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों रितिक व अर्जुन की हैं। जो भी सीताराम खेड़ा कालका हरियाणा के रहने वाले हैं। घटना के बाद से वे फरार चल रहे हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पारस को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उसका पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।


No comments:
Post a Comment