अभी —अभी : जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 13, 2025

अभी —अभी : जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी



टोकियो। दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की। 

स्थानीय समय के मुताबिक रात के 9.19 बजे जापान के क्यूशू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इसके तुरंत बाद मियाजाकी प्रान्त के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। 

निकटवर्ती कोच्चि प्रांत के लिए भी चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुनामी की लहरें एक मीटर तक पहुंच सकती है। 

भूकंप के कारण हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta