ब्रेकिंग न्यूज : वालीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 16, 2025

ब्रेकिंग न्यूज : वालीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

saif ali khan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात के बाद लगभग सवा दो बजे में एक चोर घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। रात को करीब सवा 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। 

उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं। 

पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है। सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गया।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला तब ऊपर यह हमला तब हुआ, जब उनके बांद्रा वाले घर में चोरी हो रही थी। 

गुरुवार तड़के चोर उनके घर में घुस आए थे, जब उन्होंने चोरी का विरोध किया तो चोरों ने उन पर हमला हो गया। इस हमले में वह घायल हो गए। अभी उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।

सैफ अली खान के घर पर अभी पुलिस मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 2:15 के आसपास  बजे हुई। सैफ अली खान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सो रहे थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta