सीएम हल्द्वानी में गुरुवार को करेंगे रोड शो व जन संपर्क, आप यह खबर देखकर घर से निकलें - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, January 15, 2025

सीएम हल्द्वानी में गुरुवार को करेंगे रोड शो व जन संपर्क, आप यह खबर देखकर घर से निकलें



हल्द्वानी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। यहां उनका नगर निगम चुनावों के मद्देनजर रोड शो के साथ जनसंपर्क अभियान भी है। मुख्यमंत्री कल साढ़े बारह बजे के आसपास एफटीआई हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगें। उनके हल्द्वानी पहुंचने से 10 मिनट पूर्व टीपी नगर तिराहा, राज पैलेस तिराहा, फायर स्टेशन तिराहा, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा,मेडिकल कॉलेज मुख्य गेट रामपुर रोड, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, लाइफलाइन तिराहा, जेल रोड तिराहा व नवाबी रोड तिराहे के मध्य जीरो जोन रहेगा। पुलिस का यातायात प्लान मुख्यमंत्री के रोड शो के समापन तक जारी रहेगा। इसी तरह जब सीएम वापस लौटेंगे तो उससे दस मिनट पूर्व ही तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहे से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे से जेल रोड तिराहे से आईटीआई तिराहे से एफटीआई हेलीपैड तक रूट जीरो जोन रहेगा।


रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन

▪रामपुर रोड/बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसें जब रोड शो कालाढुंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त बसों को टीपी नगर तिराहा / होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी तिराहा से गोलापुल बनभूलपुरा से रोडवेज को डायवर्ट  किया जाएगा। अथवा होण्डा शोरूम पर रोका जायेगा। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

▪ कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें जब रोड शो जेल रोड तिराहा से कालाढुंगी चौराहा होते हुए रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त बसें ऊंचापुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगा तब समस्त बसें सीधे कालाढुं‌गी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

▪पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली सभी बसें नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार से गोलापुल से रोडवेज तक आ सकेंगी।

▪रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौक से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

▪रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र / कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब रोड शो तिकोनिया चौराहा के पास पहुँचेगा तब पर्वतीय क्षेत्र / कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौक से( मण्डी/आइटीआइ) तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी।


छोटे वाहनों का डायवर्जन

▪ जब रोड शो पशु चिकित्सालय जेल रोड तिराहा में एकत्रित होकर कालाढुंगी चौराहा के मध्य रहेगी तब-


▪तब नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर रोडवेज चौराहा से सीधे सिंधी चौराहा की ओर जायेंगे।


▪लाईफलाईन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा / लाईफलाईन तिराहा से डायवर्ट होकर  क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


▪ कालाढूंगी रोड से जेल रोड / कालाढूंगी तिराहा / रोडवेज /नैनीताल रोड/बरेली रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन ऊंचापुल तिराहा/कुसुमखेड़ा तिराहा/सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा/लालडॉट तिराहा /पीलीकोठी तिराहा/ मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे। नवाबी रोड तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। 


जब रोड शो कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा के बीच होगी तब-


▪तब रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।


▪तब बरेली रोड से रोडवेज की ओर आने वाले समस्त वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा से क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।


▪तब पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे और कालाढुंगी रोड की जाने वाले रामस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।


▪ शेष अन्य समस्त वाहन महारानी होटल तिराहा/डिग्री कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा /कुल्यालपुरा चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


▪ रोड शो के दौरान उक्त क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।


▪ रोड शो के दौरान--

कालाढूंगी रोड में नवाबी रोड तिराहा से, बरेली रोड में सिंधी चौक से, रामपुर रोड में हिंदू धर्मशाला से, नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहा से रोडवेज की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta