ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने 27 साल की महिला का कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने लगा। उसने बर्बरता की हदें पार करते हुए पीड़िता को जलती हुई सिगरेट और गर्म तवा से जलाया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 38 साल के आदमी और उसकी मां सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें, घटना की शुरुआत चार साल पहले यानी 2021 में हुई, जब दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने।
देखिए प्रयागराज महाकुंभ के पहले दिन का हैरत भरा नजारा
यहां उल्हासनगर शहर के रहने वाले आरोपी की दोस्ती फेसबुक पर स्थानीय निवासी पीड़िता से हुई थी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह कथित तौर पर उसे शहर के एक लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर कई और बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो पीड़िता को शख्स से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। बाद में आरोपी और उसकी मां महिला को मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए, जहां उन्होंने उसके बाल तथा भौंहें काट दीं और उसे एक घर में कैद कर लिया। यहां उसे जलती हुई सिगरेट से जलाया गया और गर्म तवा से मारा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने महिला का आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक पासबुक भी छीन ली और कर्ज लेने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।
पुराने मंदिरों की मूर्तियों में छिपा रहस्य
अधिकारी ने बताया कि महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता से पैसे की मांग पूरी नहीं की तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद व्यक्ति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment