हल्द्वानी। कोटाबाग क्षेत्र में उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों पर कोटाबाग के सहायक खंड विकास अधिकारी ने नशे में कार चढ़ा दी। इनमें से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी सहायक खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी के लोहरियासाल का रहने वाला बताया जा रहा है।
देखिए प्रयागराज महाकुंभ के पहले दिन का हैरत भरा नजारा
मिली जानकारी के अनुसार रामदत्त बीआरसी के नजदीक हुई इस घटना के बाद कार एक हल्द्वानी की ओर आ रही कार गुरड़ी नाले के पास कार पहाड़ी से टकराने के कारण रुक गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 पर काल करके पुलिस को घटनी की जानकारी दी। इसके बाद कोटाबाग चौकी प्रभारी रमेश चंद पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार चालक को हिरासत में लिया। कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार चालक कोटाबाग में सहायक खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसका नाम भूपेंद्र सिंह बताया गया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब तीनों किशोरियां उत्तरायणी मेले से पैदल घर लौट रही थीं। पुलिस के मुताबिक, चालक नशे में था और उसने तेज रफ्तार कार से किशोरियों को कुचल दिया। हादसे में कोटाबाग के नाथूनगर गांव निवासी आनंद सिंह कर बेटी 14 वर्षीय माही की मौत हो गई। माही अपनी बड़ी बहन 17 वर्षीय कनक और अपनी 15 वर्षीय सहेली ममता के साथ मेले से लौट रही थी।
कनक और ममता की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। माही का शव पुलिस ने कब्जे में ले कर पोसटमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोटाबाग चौकी प्रभारी रमेश चंद पंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन चालक भूपेंद्र सिंह हल्द्वानी के ऊंचा पुल क्षेत्र स्थित लोहरियासाल का रहने वाला है। कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है, नशे में धुत था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुराने मंदिरों की मूर्तियों में छिपा रहस्य
पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचा पुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इधर, घायल कनक और ममता को मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


No comments:
Post a Comment