सैफ अली खान पर हमले के पीछे कुमार विश्वास व भाजपा नेताओं के कट्टर बयान तो नहीं - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, January 17, 2025

सैफ अली खान पर हमले के पीछे कुमार विश्वास व भाजपा नेताओं के कट्टर बयान तो नहीं



मुंबई। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की हालत अब खतरे से बाहर है। लेकिन उनकी पांच घंटे तक दो बड़ी सफल सर्जरी की गई हैं। दूसरी ओर, अभी तक पुलिस की बीस से ज्यादा टीमें आरोपी की वीडियों में तस्वीर सामने आने के बावजूद हमलावर को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकीं हैं।  फिलहाल, पुलिस ने सैफ अली खान की घरेलू सहायिका यानी नौकरानी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इन सबसे अलग कुछ लोग सैफ अली खान पर हुए हमले के पीछे उस कांस्प्रेरेसी थ्योरी को लगा रहे हैं जिसमें भारत में दिनों दिन बढ़ते कट्टरवाद को दोषी बता रहे हैं। इस थ्योरी के अनुसार भाजपा के तमाम छोटे बड़े नेताओं के मुस्लिमों के प्रति दिए गए बयानों और कवि व कथावाचक कुमार विश्वास द्वारा सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर टिप्पणी की गई थी। आरोप है कि विश्वास के आपत्तिजनक बयानों के बाद कट्टर मानसिकता वाले भी इस कांड को करने का मन बनाया होगा। 


इस नई थ्योरी को समझने के लिए पहले पूरे घटाक्रम को समझना होगा। दरअसल सैफ अली खान की घरेलू नौकरानी एलियाममा फिलिप्स ने इस मामले की शिकायत दर्जकराई है।  सैफ अली खान पर हमले के बाद सशस्त्र डकैती, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास और घर में घुसपैठ के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सैफ अली खान के घर कब, कितने बजे और क्या हुआ? नौकरानी फिलिप ने अपनी शिकायत में विस्तार से सबकुछ बताया है।

पुलिस को दी शिकायत में फिलिप्स ने बताया, ‘मैंने पहली बार करीब 2.30 बजे घुसपैठिए के घुसने की आवाज सुनी। मैंने सोचा कि करीना कपूर होंगी, जो अपने बच्चों को देखने आई थी। मुझे लगा कि करीना जहांगीर (जेह) बाबा को देखने आई हैं और मैं उन्हें देखने गई थी। मैं उन्हें वहां नहीं देख पाई और वापस बिस्तर पर चली गई, लेकिन मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है, और जब मैं वापस देखने गई, तो मैंने एक आदमी की परछाईं देखी … वह बाथरूम से बाहर आया और जेह बाबा के बेडरूम में घुसने की कोशिश की। मैंने तुरंत शोर मचाया।’ उसने बताया कि हमलावर के हाथ में हैकसॉ ब्लेड हथियार था।

आरोपी शोर मचा रही फिलिप्स से ही भिड़ गया। शोर शराबा सुनकर सैफ अली खान मौके पर पहुंचे और हमलावर को फिलिप्स् से दूर करने लगे। ऐसे में हमलावर उन पर ही टूट पड़ा इस बीच करीना कपूर व एक पुरुष नौकर भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर हमलावर का सामना किया लेकिन तब तक हमलावर सैफ पर कई वार करने में सफल हो गया। जब सबने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस बीच सैफ खून से लथपथ हो चुके थे। आनन-फानन में करीना उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए नीचे उतरीं। जब सैफ और करीना नीचे आए, इसी दौरान हमलावर भाग गया।

इस मामले में अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के सामाने कई सवाल तैर रहे हैं। तैसे हमलावर सैफ केघर में कैसे घुसा । पुलिस के आला अधिकारी की मानें तो यह स्पष्ट नहीं है कि घुसपैठिया फ्लैट में कैसे घुसा क्योंकि जबरन प्रवेश का कोई सबूत नहीं मिला है। उसे इमारत से आग से बचने वाली सीढ़ियों से निकलते हुए देखा गया था। इसे सीसीटीवी में कैद कर लिया गया। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें उस हमलावर को बाहर निकलते समय कैमरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि करीना कपूर खान घटना से कुछ मिनट पहले ही घर लौटी थीं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि घटना के वक्त सैफ अली खान के फैमिली ड्राइवर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसलिए करीना ने अपनी घरेलू सहायिका को एक ऑटोरिक्शा को रोकने के लिए नीचे भेजा। 

इस बीच एक नौकरानी ने सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम को फोन किया। इब्राहिम उसस वक्त घर में नहीं थे। वह पड़ोस की ही एक दूसरी इमारत में रहते हैं.. इब्राहिम और एक घरेलू सहायक हरि अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले गए जहां उनकी सर्जरी हुई।

पुलिस का कहना है कि जिस वक्त हमलावर घर में कांड कर रहा था, तब फ्लैट में 11 लोग मौजूद थे। सैफ अली खान , उनकी पत्नी करीना खान और दो बच्चे तैमूर और जेह भी वहीं थे। घटना के वक्त घर के तीन मेल नौकर 12वीं मंजिल की छत पर सो रहे थे। अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या किसी कर्मचारी ने घुसपैठिए को अंदर जाने दिया। फिलहाल, सैफ अली खान की सर्जरी हो चुकी है। वह खतरे से बाहर हैं।

अब बात करते हैं उस नई कांस्पेरेंसी थ्योरी की जिसमें इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कट्टर हिंदूवादी नेताओं व विशिष्ट जनों के बयानों को बताया जा रहा है। इस थ्योरी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान के बादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक हैं तो सेफ हैं वाला बयान आया था।

इस बीच भाजपा और अन्य हिंदूवादी ने नेताओं व धर्माचार्यों ने मुस्लिमों को निशाने पर लेते हुए इसी तरह के बयान जारी किए। उधर प्रसिद्ध कवि और कथा वाचक ने सेफ के बेटे तैमूर को केंद्र में रखते हुए एक बयान दिया। जिसमें सेफ और करीना कपूर खान को निशाने पर लेते हुए कहा गया था कि तैमूर को फिल्मों में नायक तो क्या 

क्या खलनायक तक नहीं बनने देंगे। इस बयान के अंत में कुमार विश्वास कहते हैं यह जागा हुआ भारत है।

यहं समझने वाली बात यह है कि फिलिप्स के बयानों के अनुसार हमलावर पहले जेह और तैमूर के कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी​ फिलिप्स ने उसे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

 इस थ्योरी पर अपना दिमाग लड़ा रहे लोगों का कहना है कि संभव है कि हमलावर तैमूर को ही निशाना बनाना चाहता था। उनकाकहना है कि कुमार विश्वास और भाजपा नेताओं के बयानों से उद्वेलित हुआ कोई शख्स ऐसा कर सकता है। फिलहाल इस थ्योरी पर पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta