बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक टेक कंपनी में काम करने वाली 24 साल की लड़की ने अजीबोगरीब हालात में अपने शरीर पर तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके चाचा और चाची कथित तौर पर उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।इसकी वजह से डिप्रेशन में रहने लगी थी। उसने बेंगलुरु के एक होटल रूम में खुद को आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का मामला रविवार का है। लड़की ने बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित राधा होमटेल नाम के होटल के रूम में खुदकुशी की। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की को उसके चाचा ने कथित तौर पर इस होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
व्हाइटफील्ड के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस शिवकुमार गुनार ने बताया कि लड़की पहले तो होटल में चाचा से मिलने नहीं जाना चाह रही थी, लेकिन आरोपी चाचा ने उसे उसकी प्राइवेट वीडियो उसके मां-बाप को भेजने की धमकी दी, तब लड़की होटल आने कोराजी हुई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की अपने साथ पेट्रोल लेकर गई थी। होटल रूम में पहुंचने के बाद उसने स्वयं पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। होटल के स्टाफ उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी करीब 6 साल से अपने चाचा-चाची के साथ रह रही थी। वो साथ में घूमने भी जाया करते थे।
वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा के पास से एक पेन ड्राइव बरामद हुई है। चाचा-चाची के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment