सोलन। सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज की बस से पंजाब के मुक्तसर निवासी एक युवक से लगभग 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को जब जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम सोलन शहर में गश्त पर निकली थी तब मुखबिर ने सूचना दी कि चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज कीबस में एक युवक चिट्टे की खेप लेकर आ रहा है।
इस सूचना पर टीम ने बस को शमलेच के पास रोक लिया। चैकिंग के दौरान इस बस में बैठे मुक्तसर के मलोट तहसील के नंदगढ़ गांव निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र सिंह की तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इस पर पुलिस थाना सदर सोलन में मुकदमा दर्ज कराते हुए नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह के पिछले आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment