हल्द्वानी। लालकुआं में एसओजी व लालकुआं पुलिस ने सुभाष नगर बैरियर के पास नाके के दौरान एक चार लोगों को नशे के 60 इंजेक्शनों व 52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट में पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। चारों को उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने एक पत्रकारवार्ता करके मीडिया को गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को थाना लालकुआं व जनपद एसओजी पुलिस में तैनात कोतवाल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आनन्दपुरी व जयकुंवर राणा के साथ लालकुआं के सुभाष नगर बैरियर पर नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, कांस्टेबल सीपी संतोष बिष्ट व हेड कांस्टेबल ललित कुमार ने पुलिस टीम को वहां पहुंच कर बताया कि उन्हें मुखबिर ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश रोजवेज की बरेली से हल्द्वानी आ रही एक बस में बनभूलपुरा के चार लड़के नशे के इंजेक्शन व स्मैक की खेप को लेकर आ रहे हैं।
एसओजी की टीम ने पुलिस से सहयोग मांगा तो पुलिस और एसओजी की टीम शमशानघाट के पास पहुंची इसी बीच बरेली की ओर से UP24AT-6852 बस आती दिखाई दी। पुलिस की टीम ने बस को हाथ देकर रुकवाया और कंडक्टर सीट के पीछे बैठे दो युवकों की तलाशी लेने से पहले ही उन्होंने बता दिया कि उने पास अवैध सामान है।
उनके बगल वाली सीट पर बैठे दो अन्य युवकों ने भी अपने पास नशे का सामान होने की पुष्टि की। इसके बाद चारों युवकों को पुलिस ने नीचे उतार लिया गया। इस बीच सीओ दीपशिखा अग्रवाल भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई। चारों युवकों के पास से नशेके साठ इंजेक्शनव कुल मिलाकर 52 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा में नूरी मस्जिद के पास रहने वाले 28 वर्षीय तसलीम रजा के पास से 20 बुपरेनौतनि इंजेक्शन व 20 एविल शीशियां बरामद हुईं। जबकि बनभूूलपुरा के ही वार्ड नंबर 25 के तहत लाइन नंबर 17 निवासी 23 वर्षीय शाहरूख के पास Buprenorphine Injection के दस इंजेक्शन व 10 अद्द Avil इंजैक्शन बरामद हुए।
इसी तरह मूल रूप से बहेड़ी के शेखूपुर के और फिलवक्त इंद्रानगर नूरी मस्जिद के पास रहने वाले 21 वर्षीय मो. शोएब के पास 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
चौथा युवक भी हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के 31 नंबर वार्ड में पड़ने वाली मोहम्मदी मस्जिद के नजदीक का रहने वाला था। उसका नाम मो. रिजवान उर्फ मंत्री बताया गया है। उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों युवकों के पास से कुल 52 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख 60 हजार आंकी गई है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में मो. रिजवान, मो. शाहरूख तथा तसलीम रजा पूर्व में भी एनडीएंड पीएस एक्ट के तहत जेल जा चुके है। जिनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में लालकुआं कोतवाल हरेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित कुमार,लालकुआं के कोतवाली के कांस्टेबल आनन्द पुरी, जय कुवंर राणा, कमल बिष्ट व संतोष बिष्ट शामिल थे।


No comments:
Post a Comment