रानीपोखरी। राही नेत्रधाम नेत्र चिकित्सालय देहरादून, श्री ओम फाउंडेशन व सामाजिक कार्यकत्री विनीता नेगी की ओर से सैनिक बस्ती में आज एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सैनिक बस्ती में नेगी जनरल स्टोर के पास आयोजित इस नेत्र जांच शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई। शिविर में आधा दर्जन लोगों को चश्मे पहनाए गए और बाकी लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
राही नेत्रधाम चिकित्सालय देहरादून की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ईशा अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने लोगों को नेत्रों से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेत्र इंसान को दी गई भगवान की सबसे खूबसूरत नियमत है। इसे सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनीता नेगी ने कहा कि आखें ही इंसान को दुनिया के रंग दिखाती है। जब आखों में कुछ समस्या हो तो दुनिया बेरंग सी लगने लगती है। नेत्रों से जुड़ी बीमारियों के प्रति ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता कम देखी जाती है। इस तरह के शिविर ग्रामीणों को आखों के प्रति जागरूक रखने में मदद करेंगे।


No comments:
Post a Comment