देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक संगीत शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को किशोरी के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की थी।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रेमनगर निवासी विश्वास दत्त शर्मा, पुत्र स्वर्गीय राजीव दत्त शर्मा, के पास संगीत सीखने जाती थी। आरोप है कि विश्वास दत्त लंबे समय से किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था और बाद में डरा-धमकाकर उसने दुष्कर्म किया।
किशोरी ने घर लौटकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सामने आया।शिकायत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को उसे प्रेमनगर के दरू चौक से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग किशोरी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment