उत्तराखंड : होने वाले हैं पंचायत चुनाव... मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें मतदाता - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

उत्तराखंड : होने वाले हैं पंचायत चुनाव... मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें मतदाता



हल्द्वानी। नैनीताल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विवेक राय ने लोगों से अपील की है कि वे पंचायत निर्वाचन नामावली में अपने नाम की जांच कर लें। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए नई मतदाता सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष और 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एडीएम राय ने बताया कि मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजें’ विकल्प के जरिए कोई भी व्यक्ति अपना नाम देख सकता है। इसके अलावा, ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पर भी उपलब्ध है। 

उन्होंने बताया कि पात्र मतदाता अपने नाम को जोड़ने, संशोधन कराने या हटाने के लिए विकासखंड, तहसील या पंचायती कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। नाम पंजीकरण के लिए प्रारूप-दो, संशोधन के लिए प्रारूप-तीन और नाम हटाने के लिए प्रारूप-चार में आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने तक पूरी की जा सकती है। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta