देहरादून। हरिद्वार जनपद को छोड़ कर शेष उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार 7499 प्रधानों के चयन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों के कुल 358 पदों के लिए चुनाव होगा। जबकि क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों के लिए चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इस प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों के 55हजार 587 पदों के लिए चुनाव होगा। कुल मिलाकर 66 हजार 418 पंचायत पदाधिकारी चुनकर गांधी जी की पंचायती राज की संकल्पना को साकार करेंगे।
इन चुनावों के लिए हरिद्वार को छोड़कर समूचे उत्तराखंड में 8276 और 10,529 बूथ बनाए जाएंगे।
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में सर्वाधिक 186 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर के काशीपुर ब्लॉक में सबसे कम 34 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के धौलीदेवी ब्लॉक में 110, द्वाराहाट में 122, हवालबाग में 126, लमगड़ा में 103, सल्ट में 138, ताड़ीखेत में 130, बागेश्वर के गरूड़ ब्लॉक में 101, कपकोट में 122, चंपावत के चंपावत ब्लॉक में 113, देहरादून के चकराता ब्लॉक में 117, कालसी ब्लॉक में 111, पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक में 103, पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लॉक में 117, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 159, जखोली ब्लॉक में 108, टिहरी के चंबा में 104, देवप्रयाग में 105, जौनपुर में 149, नरेंद्रनगर में 120, प्रतापनगर में 101, उत्तरकाशी के डुंडा में 103, नौगांव में 134 ग्राम पंचायतें हैं।


No comments:
Post a Comment