देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दो चरणों में कहा कहां मतदान होंगे यह भी ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने आज बुलाई पत्रकारवार्ता में बताया कि देहरादून के चकराता कालसी एवं विकास नगर विकास खंडों के लिए मतदान 10 जुलाई को और डोईवाला रायपुर और सहसपुर विकास खंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान कराए जाएंगे।
इस प्रकार अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया विकास खंडों में 10 जुलाई को और सल्कीट, स्यालदे, द्वाराहाट एवं हवालबाग विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा।
उधूमसिंह नगर के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर विकास खंडों में 10 को और रुद्रपुर, काशीपुर व जसपुर विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा।
चंपावत तिले के लोहाघाट व पाटी विकासखंडों में दस को व चंपवत व बाराकोट विकास खंडों में 15 जुलाई को मतदान होगा।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना व डीडीहाट विकासखंडों में दस जुलाई को और विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा। नैनीताल जिले की रामगढ़, धारी, बेतालघाट व ओखलकंडा विकासखंडों के लिए दस को और हल्द्वानी,रामनगर, भीमताल व कोटाबाग विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा।
बागेश्वर जनपद में बागेश्वरव, गरुड़ व कपकोट विकासखंडों के लिए दस जुलाई को मतदान कराया जाएगा। इस जनपद में तीन ही विकासखंड हैं।
उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला व नौगांव विकासखंडों के लिए दस जुलाई को और डुंडा, चिन्यालीसौड़ व भटवाणी विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा।
चमोली जनपद के देवाल, थराली, ज्योर्तिमठ व नारायणबगड़ विकासखंडों के लिए दस को और पोखरी, दशोली, नंदानगर,कर्णप्रयाग और गैरसैण विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान कराए जाएंगे।
टिहरी के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना विकासखंडों के लिए 10 जुलाई को तथा कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्र नगर व चंबा विकासखंडों के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा।
पौड़ी जिले के खिर्सू, पाबौ, थलीसैण, नैनीडंडा, बीरोंखाल, रिखड़ीखाल,एकेश्वर एवं पोखड़ा में दस को व यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा,द्वारीखाल, पौड़ी, कोट एवं कल्जीखाल विकासखंडों में 15 जुलाई को मतदान होगा।
रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकासखंडों उखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि विकासखंडों के लिए 10 जुलाई को ही मतदान प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।



No comments:
Post a Comment