जौलीग्रांट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देहरादून में भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

जौलीग्रांट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देहरादून में भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद



रानीपोखरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचीं, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।



राष्ट्रपति के आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनके दौरे को लेकर राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta