हल्द्वानी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर सर्वाधिक 55 आपत्तियां, 17 को होगी सुनवाई - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, June 16, 2025

हल्द्वानी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर सर्वाधिक 55 आपत्तियां, 17 को होगी सुनवाई



हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत रविवार को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां स्वीकार की गईं। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 55 आपत्तियां दर्ज की गईं, जबकि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सबसे कम एक आपत्ति प्राप्त हुई।
ग्राम विकास अधिकारी समीर हसरत ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 29, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो और क्षेत्र प्रमुख पद के लिए एक आपत्ति दाखिल की गई है। सभी आपत्तियों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गई है। ब्लॉक अधिकारियों के अनुसार, 17 जून (मंगलवार) को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरणों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और विवादमुक्त रखने के लिए उठाए जा रहे हैं।
हल्द्वानी ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं और उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है, और प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta