देहरादून सहित 12 जिलों में पंचायत आरक्षण की अंतिम सूची जारी - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

देहरादून सहित 12 जिलों में पंचायत आरक्षण की अंतिम सूची जारी



देहरादून। सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा प्रकाशित की गई है।

देहरादून जिले में जिला पंचायत के लिए शेरपुर, कचटा और उदपालटा को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बायला और मंगरौली को अनुसूचित जनजाति, सुद्धोवाला, केदारावाला और लाखामंडल को अनुसूचित जाति महिला, मोहन और मलेथा को अनुसूचित जाति, खुशहालपुर, माजरी ग्रांट तृतीय और एटनबाग को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, शाहपुर कल्याणपुर और शंकरपुर द्वितीय को अन्य पिछड़ा वर्ग, जबकि खदरी खड़कमाफ प्रथम, साहबनगर, हरिपुर कला तृतीय, बड़कोट माफी और भुडडी द्वितीय को महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा, डाकपत्थर द्वितीय, नवाबगढ़, अस्थल, जस्सो वाला, चंद्रोटी, रायगी, व्यासनहरी, बृनाडबास्तील और आरा को अनारक्षित घोषित किया गया है।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए कालसी को अनुसूचित जनजाति महिला, चकराता को अनुसूचित जाति महिला, सहसपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जबकि रायपुर, डोईवाला और विकासनगर को अनारक्षित रखा गया है। 

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिले में भी आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह कदम पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए उठाया गया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta