सोलन । हरियाणा नंबर की एक स्कार्पियो से पुलिस ने कथित एमएलए के फर्जी पीएसओ समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। फर्जी पीएसओं के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस मामले में टोयटा गाड़ी का नंबर स्कार्पियो में लगाकर फर्जीबाड़ा करने का मामला भी सामने आया है।
सोलन के एएसपी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग दिवस पुलिस को जानकारी मिली कि हरियाण नंबर वाली एक स्कार्पियो परवाणू की ओर से हूटर बजाते हुए सोलन की ओर आ रही है। इस पर यातायात पुलिस ने दोहरी दीवार के पास नाकेबंदी करके संदिग्ध कार को रोका। कार में हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति व कार चालक व एक महिला समेत तीन अन्य लोग सवार थे। जब पुलिस ने वर्दीधारी व्यक्ति से इस मामले में पूछताछ की तो उसने स्वयं को हरियाणा के एक विधायक का पीएसओ बताया, लेकिन जब सोलन पुलिस ने उससे आई कार्ड मांगा तो वह नहीं दिखा सका।
तलाशी में उसके हवाले से एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने यातयात एप पर कार के नंबर एचआर06एडी0001 के बारे में जानकारी सर्च की तो पता चला कि यह नंबर टोयटा की गाड़ी को आवंटित किया गया था लेकिन यह नंबर स्कार्पियो वाहन पर लगाया गया था।
पुलिस ने कार को सीज करते हुए कार सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।


No comments:
Post a Comment