अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति स्थानांतरण के माध्यम से की गई है। 19 जून तक सभी नवागत प्रोफेसरों ने अपने-अपने विभागों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
नए प्रोफेसरों में डॉ. संजय गौड़ (फार्माकोलॉजी विभाग), डॉ. अनंत नारायण सिन्हा (फिजियोलॉजी विभाग), डॉ. नवीन थपलियाल (पैथोलॉजी विभाग), और डॉ. भावना पंत (ईएनटी विभाग) शामिल हैं। दूसरी ओर, स्थानांतरण के तहत कॉलेज से डॉ. ए.के. सिंह (एनाटॉमी), डॉ. द्विवेदी (फिजियोलॉजी), और डॉ. बिनय कुमार (पैथोलॉजी) कार्यमुक्त हो गए हैं।
वर्तमान में एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर का पद रिक्त है, जिसे जल्द भरने की उम्मीद जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से कॉलेज की शैक्षणिक और चिकित्सकीय गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इन नियुक्तियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment