अल्मोड़ा : 72 पटवारियों के तबादले, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन में दक्षता बढ़ाने की पहल - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, June 16, 2025

अल्मोड़ा : 72 पटवारियों के तबादले, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन में दक्षता बढ़ाने की पहल



अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में अल्मोड़ा जनपद में एक साथ 72 पटवारियों के तबादले किए गए हैं। यह कदम प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारी जनता की समस्याओं के समाधान में और प्रभावी भूमिका निभा सकें।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सीएम धामी ने पूर्व में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एक ही स्थान पर नियमावली के विरुद्ध लंबे समय से कार्यरत पटवारियों का स्थानांतरण किया जाए। राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2013 (संशोधित 2015) के अनुसार, कोई भी पटवारी एक ही क्षेत्र में 3 वर्ष से अधिक और एक ही परगना में 5 वर्ष से अधिक समय तक कार्यरत नहीं रह सकता। इसी नियमावली और जनहित को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को अंजाम दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 72 ऐसे पटवारी चिह्नित किए गए, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। इन सभी का तबादला नियमावली के प्रावधानों के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि अक्सर जनता की शिकायत रहती थी कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक कार्यरत पटवारी कार्यों में ढिलाई बरतते हैं और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta