सोलन। जिला सोलन के कण्डाघाट क्षेत्र में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फोरलेन पर एक ढाबे के पास खड़ी स्विफ्ट कार में दो युवक नशीले पदार्थ की तस्करी की फिराक में हैं।
पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान किननौर के पूह हनवासी 29 वर्षीय तेन्जीन गेशे नेगी और शिमला के ननखड़ी निवासी 25 वर्षीय अंकित के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में कण्डाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अन्वेषण के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि उनके नशे के कारोबार से जुड़े अन्य कनेक्शनों का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।


No comments:
Post a Comment