रानीपोखरी : शांति नगर में फिर अशांति,रात के अंधेरे में पडोसियों के साथ मारपीट - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, May 26, 2025

रानीपोखरी : शांति नगर में फिर अशांति,रात के अंधेरे में पडोसियों के साथ मारपीट



रानीपोखरी। शांति नगर, गली नंबर 2 में शुक्रवार की रात एक गंभीर मारपीट और छेड़छाड़ की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने पीड़िता पूनम देवी की शिकायत पर तारा देवी, उनके पति कमलस्वरूप, बेटे अजय कुमार, उनकी पत्नी सरमिता, दूसरे बेटे विकास कुमार उर्फ विक्की, उनकी पत्नी सोनी देवी और किरायेदार पुष्पा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूनम देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि 23 मई की रात करीब 9:30 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र सिंह भंडारी के साथ तारा देवी और उनके परिवार ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से मारपीट शुरू की। पूनम और उनके पति नवीन कुमार बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बनाया। तारा देवी और उनके परिवार ने पूनम और नवीन को गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। पूनम के जेठ सोनू कुमार, उनकी विकलांग पत्नी रेशमा और सास शशी देवी भी बचाव के लिए आए, लेकिन उन्हें भी मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।

घटना के दौरान विकास कुमार ने पूनम को पीछे से पकड़कर उनकी छाती दबाई और जबरदस्ती उनके घर में खींचकर ले गया। तारा देवी ने उकसाते हुए कहा, "आज इन सबको मजा चखाते हैं।" पूनम का मोबाइल भी छीन लिया गया, जो अभी तक वापस नहीं मिला। घटना की वीडियो बनाने की कोशिश नाकाम रही, क्योंकि तारा देवी के घर के सीसीटीवी कैमरे उस समय बंद थे।

संजय कंडारी और रजत सिंह रावत ने बीच-बचाव कर पूनम को बचाया। अनिल चंद्र रमोला ने रात में ही थाना रानीपोखरी में मौखिक शिकायत दर्ज की। पूनम ने बताया कि तारा देवी और उनका परिवार आए दिन विवाद करता रहता है। पीड़ितों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta