हल्द्वानी। हल्द्वानी के मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 11.04 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी एसआई गौरव जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि लक्ष्मी टॉकीज के पास एक खंडहर में नशेड़ी और संदिग्ध लोग अक्सर जमा होते हैं। इस जानकारी के आधार पर एसआई गौरव जोशी, कॉन्स्टेबल अनिल गिरी और दिनेश नगरकोटी के साथ शाम 6:05 बजे क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की जांच के लिए रवाना हुए। खंडहर की पार्किंग में स्थानीय निवासी अनंत साह की मदद से पुलिस ने खंडहर के निचले कमरे की तलाशी ली, जहां भगदड़ मच गई। दूसरी मंजिल पर पहुंचने पर पुलिस को एक व्यक्ति बिस्तर पर लेटा मिला, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी जेब से एक पॉलिथीन निकालकर बिस्तर के नीचे छिपाने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने संदिग्ध की तलाशी ली और उसकी पहचान बनभूलपुरा की गफूर बस्ती निवासी 25 वर्षीय अमान के रूप में हुई। बिस्तर के नीचे से एक पारदर्शी पॉलिथीन में भूरा डलेदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसे अमान ने स्मैक बताया। उसने कबूल किया कि यह स्मैक उसने बनभूलपुरा के नूरा, लाइन नंबर 17 से खरीदी थी। स्मैक का वजन 11.04 ग्राम पाया गया, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा से कम लेकिन लघु मात्रा से अधिक है।
पुलिस ने अमान को गिरफ्तार करते हुए बरामद स्मैक को सील कर दिय।


No comments:
Post a Comment