उत्तराखंड : दून में डेंगू पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, पुरानी बीमारियां बनीं कारण - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, April 18, 2025

उत्तराखंड : दून में डेंगू पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, पुरानी बीमारियां बनीं कारण


देहरादून। शहर के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती डेंगू पॉजिटिव एक और मरीज की अलग कारणों से मौत हो गई। इससे पहले एक अन्य मरीज की भी ऐसे ही हालात में मौत हो चुकी है। वह भ्ज्ञी डेंगू पीड़ित था। दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती थे, और एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि इनकी मौत का कारण डेंगू नहीं, बल्कि पुरानी बीमारियां थीं।

जानकारी के अनुसार, जिले में अप्रैल माह में अब तक डेंगू के 18 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से छह मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। डेंगू पॉजिटिव एक मरीज की मौत 10 अप्रैल को और दूसरे की 14 अप्रैल को हुई। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि दोनों मरीज किडनी और सांस संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी डेंगू जांच तो पॉजिटिव आई, लेकिन मृत्यु का कारण उनकी पुरानी बीमारियां रहीं।

अस्पताल प्रबंधन ने दोनों मरीजों की मौत की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय को भेज दी थी। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने पुष्टि की कि मृत्यु का कारण डेंगू नहीं, बल्कि अन्य बीमारियां थीं। इसलिए, इन मौतों को डेंगू से संबंधित नहीं माना जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से मच्छरों के प्रजनन को रोकने और साफ-सफाई रखने की अपील की जा रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। डेंगू के मामलों में वृद्धि के बावजूद, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta