सोलन: पत्रकार धर्मपाल ठाकुर की माता का निधन, अंतिम संस्कार बिलासपुर में आज - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

सोलन: पत्रकार धर्मपाल ठाकुर की माता का निधन, अंतिम संस्कार बिलासपुर में आज


सोलन। यहां के पत्रकार धर्मपाल ठाकुर की माता जी का आज सुबह निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार अब से कुछ देर बाद 11 बजे उनके बिलासपुर के नम्होल क्षेत्र के पैतृक गांव डाबर के शमशानघाट में किया जाएगा।

धर्मपाल ठाकुर के अुसार उनकी माता जी रामदेई छिले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें अंबाला के एक निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन रखा गया था। पिछले सप्ताह ही स्वास्थ्य लाभ के बाद वे घर लौट आई थीं। दो दिन से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

74 वर्षीय रामदेई दो बेटे और दो बेटियों के भरे पूरे परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति का कई वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। उनके निधन की खबर से पत्रकार समाज में शोक की लहर है।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta