नैनीताल। थाना तल्लीताल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड और खतौनी के जरिए न्यायालय में जमानत कराने वाले अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त रविंद्रपाल सिंह को गाजियाबाद से धर दबोचा गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा और क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्रमोद शाह के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। अभियुक्त रविंद्रपाल सिंह, जो पेशे से अधिवक्ता है, ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर और असली खतौनी का उपयोग कर अभियुक्त राहुल गर्ग को जमानत दिलाई थी। रविंद्रपाल ने अपनी फोटो के साथ शंकर राम के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था।
पुलिस को जानकारी मिली कि रविंद्रपाल बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इसके बावजूद, तल्लीताल पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी कर उसे 13 अप्रैल, 2025 को गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया। पुलिस टीम में तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा,उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय व कांस्टेबल धर्मेंद्र साह शामिल थे।


No comments:
Post a Comment