नैनीताल। सड़क किनारे कई दिनों से आपकी कार खड़ी है तो आपको तुरंत एक्शन में आ जाना चाहिए। यदि आपने इस खबर को हल्के में लिया तो आपको अपनी कर से हाथ धोना पड़ सकता है। नैनीताल पुलिस ने इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सारी तैयारी कर ली है। आपरेशन कल सुबह से ही शुरू होना है।
नैनीताल पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर नगरवासियों से अंतिम अपील की है कि नगर में सड़क किनारे काफी समय से खड़े वाहनों को वाहन स्वामी तुरन्त स्वयं हटा लें अन्यथा कल से उक्त वाहनों को पुलिस द्वारा क्रेन के माध्यम से हटाकर जब्त कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क हो रहे दोपहिया व चौपहिया वाहनों को भी क्रेन की मदद से हटाकर उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने कह है कि नगर में सड़क किनारे स्थित जिन दुकान स्वामियों द्वारा अपनी दुकानों की झांपे सड़क की ओर बनाकर व सामान सड़क किनारे रखकर अतिक्रमण किया गया है। उन्हें पुलिस ने तीन दिन का समय दिया है। अन्यथा अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा तथा नगर में अवैध रूप से सड़को के किनारे चल रहे फड़ , ठेलियों को नगर पालिका की सहायता से हटाया जाएगा।


No comments:
Post a Comment