कारोबारी की बेटी की कार को फिर टक्कर, भाजपा के पूर्व मंत्री के पौत्र पर आरोप - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, April 15, 2025

कारोबारी की बेटी की कार को फिर टक्कर, भाजपा के पूर्व मंत्री के पौत्र पर आरोप


आगरा। एमजी रोड पर एक इनोवा सवार ने जयपुर हाउस के जूता कारोबारी की बेटी की कार को तीन बार साइड से टक्कर मारी गई। पीड़िता ने भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी पर यह टक्कर मारने का आरोप लगाया है। यह वही दिव्यांश है, जो पिछले साल पीड़िता पर जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने थाना हरीपर्वत में शिकायत दर्ज कराई।

घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब युवती अपने चालक के साथ मेरठ से घर लौट रही थी। पीड़िता ने बताया कि इनोवा सवार ने उनकी कार को तीन बार साइड से टक्कर मारी। परिवार ने इस घटना के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। थाना प्रभारी हरीपर्वत प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय महाडिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2024 को भी पीड़िता ने दिव्यांश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था, जो खासा चर्चा में रहा था। उस मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और कुर्की की कार्रवाई से पहले दिव्यांश ने समर्पण कर दिया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब एक साल बाद फिर से ऐसी ही घटना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta