'सूटकेस में युवती'अपडेट: सोनीपत में छात्राओं का प्रैंक निकला वायरल वीडियो - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 13, 2025

'सूटकेस में युवती'अपडेट: सोनीपत में छात्राओं का प्रैंक निकला वायरल वीडियो

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक सूटकेस खोलने पर उसमें से एक युवती निकलती दिख रही थी, जिसे देखकर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि यह छात्राओं का आपसी प्रैंक था।
वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी हॉस्टल में लाए गए सूटकेस की जांच करते नजर आ रहे थे। सूटकेस खोलने पर एक युवती बाहर निकली, जबकि पास में खड़ी अन्य छात्राएं इसका वीडियो बना रही थीं। शुरू में दावा किया गया कि शक के आधार पर सूटकेस की जांच हुई थी। 
पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि वीडियो गर्ल्स हॉस्टल का है और छात्राएं मज़ाक में प्रैंक कर रही थीं। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो गया, और कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।

 गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर कॉलेज हॉस्टल में ले जा रहा था लड़का, पकड़ा गया

update

सोनीपत।  दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर सोनीपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया। हालांकि, हम इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं। वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड करते रहे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि भीतर से एक लड़की निकली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या बाहर की।



बताया जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह झटका लगने पर लड़की के मुंह से चीख निकल पड़ी। सूटकेस में लड़की की आवाज सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और खोलकर दिखाने को कहा। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है। एक यूजर ने कहा, 'इन दिनों सूटकेस का इस्तेमाल कई तरीके से हो रहा है। खैर, मुझे आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, इसे आजमाने की मेरी उम्र निकल चुकी।' एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, 'ऐसा एक बार हमारे हॉस्टल में भी हो चुका है।'



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta