हल्द्वानी । जिलाधिकारी वंदना ने जिले में सात उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। नए आदेश के तहत राहुल शाह को हल्द्वानी और परितोष वर्मा को कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
परितोष वर्मा: हल्द्वानी से कालाढूंगी
राहुल शाह: रामनगर से हल्द्वानी
तुषार सैनी: हल्द्वानी (न्यायिक) से कैचीधाम
प्रमोद कुमार: नैनीताल (न्यायिक) से रामनगर
रेखा कोहली: कालाढूंगी से हल्द्वानी (न्यायिक)
विपिन चन्द्र पन्त: कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल
नवाजिश खलीक: प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी, नैनीताल


No comments:
Post a Comment